फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आ रहे फौजी की बस दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छुट्टी लेकर घर आ रहे 3 गढ़वाल रेजीमेंट मेरठ आर्मी कैंट में राइफल मैन पद पर तैनात पीरुमदारा निवासी जवान की बस दुर्घटना में मौत हो गई। फौजी के शव को जब घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौत का समाचार सुनकर यूनिट के साथी भी संवेदना प्रकट करने पहुंचे।
विज्ञापन

पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 21एएन 8138 शुक्रवार रात दिल्ली से रामनगर आ रही थी। रात 9 बजे मुरादाबाद ठाकुरदारा हाइवे पर मुंशीगंज के पास बस की खड़े ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे के बाद बस खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों उदयपुरी चौपड़ा मझरा पीरुमदारा निवासी संदीप सिंह रावत (30) पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह और गाजियाबाद में आयकर विभाग के कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत चारू की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। संदीप के जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान हुई। संदीप वर्तमान में 3 गढ़वाल रेजीमेंट मेरठ आर्मी कैंट में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। वे छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे। संदीप अपने पीछे पत्नी सुमन रावत और दो बच्चे (6 वर्षीय बेटा अनिकेत व 2 वर्षीय बेटी अदिति) को छोड़ गए हैं। मौत की खबर सुनकर यूनिट में तैनात उनके साथी भीम सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, जय सिंह, रणवीर, हरिओम भी संवेदना प्रकट करने पहुंचे। संदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। देर शाम फौजी का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें