फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव के लिए पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के सोमवार को चुनाव हुए। बेस अस्पताल में पदाधिकारियों को चुनने के लिए वोट डाले गए। चुनाव अधिकारी डॉ. एसबी ओली और डॉ. विपिन पंत की देखरेख में चिकित्सकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ. पंत ने बताया कि मतदान सुबह 10 से शाम 04 बजे तक चली और 90 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि दूसरा प्रत्याशी न होने के कारण डॉ. बीपी जोशी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। उपाध्यक्ष के लिए डॉ. आरपी खंडूरी, डॉ. तुहिन कुमार और डॉ. आरपी राणा मैदान में हैं। महासचिव के लिए डॉ. डीके चक्रपाणि और डॉ. डीसी चौहान में टक्कर है। महिला उपाध्यक्ष के लिए डॉ. मेघना असवाल एवं डॉ. गरिमा पंत मैदान में है। परिणामों की घोषणा देहरादून में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें