फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला नदी में ही लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला में चलने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। अब परिवहन विभाग गौला के सभी गेटों में कैंप लगाकर वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएगा। इसके लिए वन निगम को हर गेट में बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी। शुक्रवार को बेरीपड़ाव में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

खनन समिति ने इस खनन सत्र से गौला में चलने वाले सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का निर्णय लिया है। उधर बिना नंबर प्लेट लगाए बिना कोई वाहन गौला में खनन नहीं कर सकेगा। ऐसे में गौला में चलने वाले वाहनों के स्वामियों के माथे पर बल पड़ गया था। लोगों ने आरटीओ राजीव मेहता से गौला खनन गेटों में ही नंबर प्लेट लगाने के लिए अनुरोध किया था। साथ ही तर्क दिया था कि गौला में चलने वाले 7200 वाहन आरटीओ कार्यालय में आते हैं तो इससे सड़कों में जाम लग जाएगा। जाम की समस्या को देखते हुए आरटीओ राजीव मेहता ने सभी गौला खनन गेटों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को बेरीपड़ाव में और शनिवार को इंद्रानगर गेट में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। एआरटीओ संदीप वर्मा ने सभी वाहन स्वामियों से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप में लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें