फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार पार्क सुधरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के चार पार्कों का अमृत योजना से सुंदरीकरण होने जा रहा है। शासन ने इसके वित्तीय स्वीकृति दे दी है। एक सप्ताह के अंदर पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इसके लिए 81 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गीता भवन आवास विकास के सामने वाले पार्क के लिए 37 लाख, एमसी सक्सेना के सामने वाला पार्क के लिए 15 लाख, नैनीताल का कैपिटल सिनेमा के सामने चिल्ड्रन पार्क 17.5 लाख, मल्लीताल स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क के लिए 11.66 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल गई है। जल्द ही शासन की ओर से पहली किस्त जारी हो जाएगी। अमृत योजना के विशेषज्ञ चंद्र सिंह ने दी। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि पहली किस्त मिलते ही इन पार्कों का सुंदरीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
------------
ये काम होंगे-
- पार्कों में ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी
- पैदल चलने के लिए होगा ट्रैक
- बैठने के लिए लगेगी बैंच
- बच्चों के लिए लगेंगे झूले


जगमग होगी कालाढूंगी सड़क
हल्द्वानी। अब कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे तक भी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। नगर निगम ने इसके लिए 39 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि नैनीताल रोड की तरह ही कालाढूंगी रोड में भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। इसे देखते हुए नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक खंड से प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव मिलते ही नगर निगम ने अपने खाते से 39 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह बाद स्ट्रीट लाइटों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें