फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की तरफ से यहां राजकीय अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें कैंट कर्मचारियों सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। छावनी परिषद के पर्यटक आवास गृह में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सीईओ ज्योति कपूर ने रक्तदान को महादान की संज्ञा दी।
विज्ञापन


गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल के पैथोलाजिस्ट डॉ. संदीप दीक्षित ने भी रक्तदान की महत्ता बताई, कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आती। डॉ. दीक्षित और उनकी टीम के अजय मेहरा, किशन लाल सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया। वहां पर कार्यालय अधीक्षक रमा नेगी, सभासद सुकृत शाह, रैंजर कमल फर्त्याल, अकील सिद्दिकी, डीपी रतूड़ी सहित तमाम लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें