फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से भागे तीन छात्रों ने अटका दी सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एक प्रतिष्ठित स्कूल से तीन छात्र सोमवार को बिना बताए गायब हो गए। तीनों छात्र छात्रावास में रहते हैं। छात्रों के गायब होने की सूचना से स्कूल प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। पहले तो प्रबंधन ने खुद खोजबीन लेकिन जब पता नहीं चला तो तल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। छह घंटे की खोजबीन के बाद तीनों को बरामद कर दिया गया।
विज्ञापन

11वीं और 12वीं पढ़ने वाले तीनों छात्र सोमवार को अपराह्न में करीब 1.15 बजे स्कूल में चल रहे लंच के बाद गायब हो गए। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने नैनीताल के अलावा ज्योलीकोट, भवाली, हल्द्वानी, बागेश्वर औैर थानों को भी इसकी सूचना दी। इसके अलावा पाठक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें भी छात्रों की खोज में लग गयी। शाम को सात बजे दो छात्रों को पुलिस ने डीएसबी क्षेत्र से लगी रोड से बरामद कर लिया जबकि एक छात्र पुलिस को देखते ही सीधे कालेज में चला गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में तीनों बच्चों के अनुशासन में न रहने की शिकायत उनके अभिभावकों से की गई थी जिसके डर से उन्होंने यह कदम उठाया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि तीनों छात्रों के बारे में स्कूल प्रबंधन समिति ही फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें