द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी ने द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली कहाली निवासी पूरन चंद्र पांडेय को सोशल मीडिया का कुमाऊं प्रभारी बनाया है। आशा जताई है कि पांडेय को दायित्व मिलने के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी। पांडेय लंबे समय से दल से जुड़कर संगठन की मजबूती के लिए संघर्षरत रहे हैं। जोशी ने प्रचार-प्रसार में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ने की भी अपील की है। इधर पांडेय को दायित्व मिलने पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, जगदीश बुधानी, मनोज अधिकारी, विपिन पंत, हिम्मत सिंह, आनंद पांडेय, ललित पांडेय, अर्जुन खंपा, हरिशरण शर्मा, सुनील तिवारी, हरीश बोरा, लक्ष्मण रौतेला, लक्ष्मण किरौला, महेश पंत, नंद राम ने हर्ष जताया है।