सेना के नरसिंह मैदान में 24 सितंबर को राज्य ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी छठी डान ब्लैक बेल्ट नरेश कुमार तलरेजा ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की संस्तुति पर प्रदेश और अल्मोड़ा जिला ताइक्वांडो संघ यह आयोजन करेगी। फेडरेशन की तरफ से उन्हें इस परीक्षा के लिए अधिकृत किया गया है। परीक्षा में पूरे राज्य के लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। परिणाम फेडरेशन के माध्यम से विश्व ताइक्वांडो संघ साउथ कोरियो को भेजे जाएंगे। कहा कि इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ब्यूरो