फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में 10 के बाद ड्रेस में दिखाई देंगे छात्र -छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में विद्यार्थी दस सितंबर के बाद ड्रेस में दिखाई देंगे। ड्रेस कोड को लेकर विद्यार्थियों में भी खासी रुचि देखने को मिल रही है। ड्रेस के बारे में पूछताछ के लिए विद्यार्थी प्राचार्य के पास तक पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नए सत्र से कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश जारी किए थे। इस मुद्दे पर देहरादून में विद्यार्थी परिषद द्वारा कड़ा विरोध जताए जाने के बाद उच्चशिक्षा राज्यमंत्री ने डिग्री कॉलेजों में छात्रों की सहमति के आधार पर ड्रेस कोड लागू करने की बात कही थी। हालांकि हल्द्वानी में विद्यार्थी परिषद ने ड्रेस कोड के मुद्दे पर रुख साफ नहीं किया है। बुधवार को प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद के पास एमएससी गणित के तीसरे सेमेस्टर के छात्र राजेश चंद्र पनेरू और गौरव कुमार पांडेय पहुंचे और ड्रेस का रंग पूछने लगे। दोनों छात्र ड्रेस की दुकान से ग्रे रंग के कपड़े के दो टुकड़े लेकर आए थे। उनका कहना था ग्रे रंग कौन सा चलेगा। प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने बताया कि विद्यार्थियों को दाखिला लेने के दस दिनों के भीतर ड्रेस तैयार कराने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए ड्रेस में ग्रे कलर की पेंट और सफेद कलर की कमीज तथा छात्राओं के लिए ग्रे कलर का कुर्ता और सफेद कलर की सलवार होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें