फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे हवाई, जांच को नहीं उतरी नगर निगम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। कुछ स्थानों से कूड़ा लेकर गाड़ियां जरूर आईं लेकिन उन गाड़ियों में बायोमेडिकल वेस्ट नहीं था। उधर निगम के तेवर देखकर बायोमेडिकल वेस्ट डालने में प्राइवेट अस्पतालों में भय दिखाई दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने सोमवार को रविवार को निगम की बैठक में लिए गए निर्णयों का जायजा लिया। अमर उजाला की टीम ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंची। टीम तीन घंटे तक ट्रंचिंग ग्राउंड रही। इस दौरान तीन गाड़ियां कूड़ा लेकर आईं लेकिन इन गाड़ियों में मेडिकल वेस्ट नहीं दिखा। इसके बाद टीम ने नगर निगम क्षेत्र का दौरा किया। छुट्टी होने के कारण कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। नगर निगम की टीम जांच को मैदान में नहीं उतरी। मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के चलते सोमवार को शासन ने छुट्टी की थी। इस कारण जांच शुरू नहीं हो पाई लेकिन सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। बायोमेडिकल वेस्ट मिलने पर उन्हें सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें