फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह जनपद चाहने वाले 130 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कुमाऊं मंडल में गृह जनपद चाहने वाले 130 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का तबादला आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी रौतेला ने बताया कि तबादला सूची में 13 हेड कांस्टेबल और 117 कांस्टेबल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की कमी पूरी होगी और कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों अपने गृह जनपद में काम करने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल अपने गृह तहसील में तैनाती नहीं ले पाएंगे। उन्होंनेे बताया कि इनमें ऊधमसिंह नगर के 3, नैनीताल के 3, अल्मोड़ा के 2, पिथौरागढ़ के 4 तथा बागेश्वर का 1 हेड कांस्टेबल शामिल है। इसी तरह तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर के 16, नैनीताल के 17, अल्मोड़ा के 15, पिथौरागढ़ के 38, बागेश्वर के 8 व चंपावत के 23 कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें