फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर से आ रही स्कूल बस गर्जिया में पलटी, 16 बच्चे घायल

विज्ञापन
रामनगर गर्जिया में पलटी स्कूल बस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रुद्रपुर से स्कूली बच्चों को लेकर गर्जिया माता मंदिर आ रही एक बस मंदिर पहुंचने से पहले ही मोड़ पर पलट गई। इससे बस में सवार 28 बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 16 बच्चों को चोटें आईं। घायल बच्चों को पुलिस के वाहन और 108 एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। इनमें से चार बच्चों के सिर पर गंभीर चोट के चलते उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर तहसीलदार, विधायक अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के फजलपुर महरौला निकट इंद्रा चौक स्थित एडीएम पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के 118 बच्चे रविवार सुबह दस बजे चार बसों और एक कार में सवार होकर गर्जिया के लिए चले थे। बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक भी थे। दोपहर करीब एक बजकर 8 मिनट पर जब बस गर्जिया पहुंची तो मंदिर को जाने से पहले मोड़ पर बस (यूए-04बी-0054) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 28 बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। शिक्षकों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस को फोन किया।
एंबुलेंस के आने से पहले पुलिस ने अपनी जीप से बच्चों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में एंबुलेंस भी शेष बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां सभी बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तहसीलदार पूनम पंत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं कोतवाल रवि कुमार सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम को सभी बच्चों को लेकर शिक्षक रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, बस चालक रुद्रपुर निवासी नसीम मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इन बच्चों को आई चोटें
अभिषेक पाल (13), उदय (12), दीपक रस्तोगी (16), तपस मंडल (13), आशीष (12), मनीष (13), अनिकेत (12), प्रियांशु यादव (12), उत्कर्ष गंगवार (13), प्रतीक यादव (12), विशेष मंडल (11), देव वर्मा (9), चैयंक शर्मा (10), आकाश (10), विक्की मांझी (15), कपिल शर्मा (14)।
ये हुए रेफर
चैयंक शर्मा, आशीष, उत्कर्ष गंगवार और मनीष।
अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को इलाज के बाद शिक्षक दूसरी बस से रुद्रपुर ले गए हैं। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों का हल्द्वानी में इलाज किया जा रहा है। -पूनम पंत, तहसीलदार रामनगर
विज्ञापन

एसटीएच लाए गए चारों बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है।-डॉ. अरुण जोशी, एमएस सुशीला तिवारी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें