नैनीताल। ईओ के स्थानांतरण के लिए नगर पालिका के सभासद शुक्रवार को पांचवें दिन भी गांधी चौक तल्लीताल में धरने पर डटे रहे। सभासदों के विरोध में पालिका के कर्मचारियों, वाहन चालकों ने दूसरे दिन भी कामकाज ठप रखा और पालिका दफ्तर के सामने धरना, प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वाहनों का संचालन बंद होने से पूरे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के कूड़ेदान कूड़े से पटे हैं, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी वाहन चालकों को समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंप सभासदों का धरना समाप्त करवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि धरना समाप्त नहीं हुआ तो सोमवार से वह भी कार्य बहिष्कार करेंगे।
पालिका वाहन चालक और अन्य कर्मचारियों ने भी भारी बारिश के बीच पालिका दफ्तर के सामने टेंट लगाकर धरना दिया। भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने आयुक्त को पत्र भेजकर विवाद सुलझाने की मांग की है। इस दौरान मोहित पवार, पवन यादव, सौरभ साजन, दीपक पवार, बिलाल अली, अहमद अली, भूपाल सिंह रौतेला, भूपाल सिंह, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, मदन बोरा, तस्लीम अहमद, अहमद अली, नवीन कुमार, विकास, विनोद, अंकुर, वरुण, अमित, गणेश राम, दीवान, पंकज, रहमान, रहीम, कलाम, आकाश, आकाश, संजय, ललित, नितिन, रहमान आदि थे।
नैनीताल की सफाई व्यवस्था चरमराई
दूसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा, सभासदों का धरना रहा जारी
सभासदों ने की आठ जुलाई से आमरण अनशन की घोषणा
आठ जुलाई से आमरण अनशन करेंगे सभासद
सभासदों ने शुक्रवार को डीएम सविन बंसल को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। पत्र में सभासदों ने कहा कि पालिका के 15 में से 13 सभासद ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। ईओ का तबादला करने, जांच के लिए कई बार पत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसलिए सभासद आठ जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। पत्र में कहा गया है कि ईओ रोहिताश शर्मा हर जगह विवादित रहे हैं। कई मामलों में उनके खिलाफ जांच चल रही है। बयान में सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि सभासदों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए विरोधी साजिश कर रहे हैं। वसूली के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। अगर यह आरोप कोई प्रमाणित कर दे तो संबंधित सभासद खुद ही इस्तीफा दे देंगे।
दो माह से नहीं मिला वेतन, पेंशन
नैनीताल। पालिका के देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई। इसके बाद डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप दो माह का बकाया वेतन और पेंशन दिलाने की मांग की। बताया कि पालिका बोर्ड की समितियों का गठन होने से बैठकें नहीं हो सकी हैं। इससे पालिका की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लेक ब्रिज चुंगी के ठेके की शर्तों का भी उल्लंघन बताया। उन्होंने वरिष्ठता सूची के आधार पर कर्मचारियों की समूह घ से समूह ग में पदोन्नति देने, कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर प्रतीक्षा सूची में रखने, सभासदों का विवाद सुलझाने, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन देने की मांग की। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष खीम सिंह राणा, उपाध्यक्ष कमल कटियार, उपसचिव अमर सिंह, निकाय महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुनील खोलिया, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय भगत, महासचिव सोनू सहदेव, उपसचिव कमल कुमार, शिवराज नेगी, ईश्वर दत्त बहुगुणा, नारायण राम, अमन महाजन, राहुल, त्रिलोचन टांक आदि थे।