रामगढ़ (नैनीताल)। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के प्रो. जगत सिंह बिष्ट को रामगढ़ स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के महादेवी वर्मा सृजन पीठ का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो. बिष्ट मंगलवार को रामगढ़ पहुंचे। वहां पूर्व निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने प्रो. बिष्ट को कार्यभार सौंपा। इसके बाद प्रो. बिष्ट ने कहा कि महादेवी सृजन पीठ में साहित्य और इससे जुड़े विषयों पर विमर्श आयोजित करने, पीठ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण साहित्यिक केंद्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत, बहादुर सिंह कुंवर, रणजीत सिंह आदि थे।
प्रो. बिष्ट संभाला महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक का कार्यभार
रामगढ़ के महादेवी वर्मा सृजन पीठ को पहचान दिलाने का लक्ष्य