भीमताल (नैनीताल)। शहर स्थित होटल में कार्यरत मोहल्ला नौल नौकुचियाताल निवासी महिला कर्मी उषा काला (48) की मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि ग्राम नौल नौकुचियाताल निवासी शहर के होटल में काम करती थी। शनिवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को पंचनामा, पोस्टमार्टम करा शव स्थानीय लोगों को सौंपा। मोहल्लेवासियों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। लोगों ने बताया कि वह बीमार थी। लोगों ने उसके तीन नाबालिग बच्चों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की है। इनमें ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, सभासद रामपाल गंगोला, हेम पांडे, राजू जोशी, शेखर जोशी ने सहयोग दिया।
होटल में महिला कर्मी की मौत