फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण और नालों में कूड़ा डालने वालों को पकड़ेगा ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने नैनी झील संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शिविर कार्यालय में ली। उन्होंने बताया कि लेक लेवल की ऑटो मॉनीटरिंग एवं कंट्रोल के लिए ऑटोमेटेड स्काडा विकसित किया जाएगा, इसके बजट के लिए शासन से वार्ता कर ली गई है। उन्होंने ऑटोमेटेड स्काडा विकसित करने का प्रस्ताव जल्द ही सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बताया कि झील में गिरने वाले संवेदनशील 6 नालों में वाईफाई एनेबल्ड ऑल वेदर हाई रिजुलेशन कैमरे स्थापित करने की कवायद की जा रही है। एलडीए को इनीशियल फैज में 4 ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से शहर में होने वाले अवैध निर्माण, अनियोजित विकास एवं नालों में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने, शहर के सभी नालों का मैप पुन: तैयार करने, मैप में नाले की लंबाई, नाले के प्रारंभ तथा मुहाने के पास स्थित प्रमुख जगह का उल्लेख करने, नाले के कोर्डिनेट्स भी अंकित कर नक्शे की लेमिनेशन करते हुए भविष्य के लिए रिकार्ड में संरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के कैचमेंट एरिया सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली।
अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि झील की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नालों में मलबा एवं अन्य वस्तुएं डालते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर नालों की सफाई करने, अधिशासी अधिकारी को बरसात के मौसम में झील में आने वाले कूड़े की सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण हरबीर सिंह, एडीएम केएस टोेलिया, एसएस जंगपांगी, एसडीएम विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एचएस भारती, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष कुमार उपाध्याय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध निर्माण और नालों में कूड़ा डालने वालों को पकड़ेगा ड्रोन
नैनी झील संरक्षण को लेकर हुई बैठक में डीएम दी जानकारी
डीडीए को उपलब्ध करवाए जाएंगे चार ड्रोन
नालों में कूड़ा डालने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें