फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में नहीं मिला मलेरिया का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में मलेरिया के दो रोगियों में एक को एसटीएच रेफर कर दिया गया। एक माह के भीतर मलेरिया के 20 से अधिक मरीज आ चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। गौलापार निवासी कांता देवी और दिनेश को सर्दी लगकर बुखार आ रहा था। उन्हें इलाज के लिए दो दिन पहले सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों ही मलेरिया से ग्रस्त हैं। बेस अस्पताल में पिछले आठ माह से फिजीशियन नहीं है। फिजीशियन न होने के कारण बेस अस्पताल रिफर सेंटर बनकर रह गया है। फिजीशियन न होने के कारण मरीजों को एसटीएच या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। दिनेश को एसटीएच रिफर किया गया है। बता दें कि मई माह में ही मलेरिया के 20 से अधिक रोगी बेस और एसटीएच में आ चुके हैं। मलेरिया फैलना शुरू हो गया है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। उधर, बेस में सीटी स्कैन मशीन अभी तक नहीं ठीक हुई है। साथ ही एसटीएच में एक्सरे मशीन भी खराब पड़ी है।

बेस अस्पताल में नहीं हो सका मलेरिया का इलाज
गौलापार से आए दो मरीजों में से एक को एसटीएच भेजा, एक माह में मलेरिया के आ चुके हैं 20 से अधिक रोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें