रामनगर (नैनीताल)। सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मृत्यु हो गई। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम धनपुर निवासी अमरजीत सिंह (42) पुत्र पहलवान चंद्र शनिवार रात बाइक पर सवार होकर बैलपड़ाव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बेलपोखरा के पास सामने से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अमरजीत के दो बच्चों समेत पत्नी पूजा देवी बदहवाश हो गई। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जोशी ने बताया कि अमरजीत के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत