फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में पिछले साल की अपेक्षा आए 15 हजार कम आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से दोनों परिसरों सहित संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार यानी एक जुलाई को रात 12 बजे विवि का प्रवेश पोर्टल बंद हो जाएगा, लेकिन विवि के डीआईसी अनुभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 43 हजार विद्यार्थियों की ओर से आवेदन किए गए हैं, जबकि पिछले साल 58 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। पिछले सत्र की अपेक्षा अब तक 15 हजार आवेदन कम आए हैं। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि एक जुलाई के बाद आवेदन तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी दो दिनों में पंजीकरण एवं आवेदन अवश्य कर लें।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि में पिछले साल की अपेक्षा 15 हजार कम आवेदन आए

फार्म भरने के लिए न करें 12वीं के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा
नैनीताल। कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अपने 12वीं के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन विद्यार्थी बिना 12वीं के प्रमाण पत्र की प्रति के बिना भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंत ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के समय विद्यार्थी को पोर्टल में केवल अपने अंकों को विवरण भरना है। इसके आधार पर प्रवेश की मेरिट तैयार होगी। प्रो. पंत ने बताया कि प्रवेश के लिए दस्तावेजों की जांच के दौरान विद्यार्थी को अंक पत्रों की स्व प्रमाणित छायाप्रति जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें