फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बदल रहा है ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न ट्रेनों के संचालन का समय एक जुलाई से बदल रहा है। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस (15044) लखनऊ जंक्शन 18:45 के स्थान पर 19:25 बजे पहुंचेगी। काठगोदाम-मुरादाबाद सवारी गाड़ी (55304) काठगोदाम 16:30 बजे के स्थान पर 16:05 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी मुरादाबाद से 22:30 बजे के स्थान पर 21:05 बजे प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद-काठगोदाम सवारी गाड़ी (55301) मुरादाबाद से 15:25 के स्थान पर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद-रामनगर सवारी गाड़ी (55305) मुरादाबाद से 4:25 बजे के स्थान पर 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। बरेली सिटी-लालकुआं डेमू गाड़ी (75301) बरेली सिटी से 6:10 बजे के स्थान पर 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। बरेली सिटी-लालकुआं डेमू गाड़ी (75301) लालकुआं 8:25 बजे के स्थान पर 8:05 बजे पहुंचेगी। काशीपुर-लालकुआं सवारी गाड़ी (55320) काशीपुर से 18:20 बजे के स्थान पर 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19062) रामनगर से 16:20 बजे के स्थान पर 16:30 बजे प्रस्थान करेगी। टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस (14555) टनकपुर से 09:55 बजे के स्थान पर 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस (14556) टनकपुर 17:00 बजे के स्थान पर 16:35 बजे पहुंचेगी। सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (14369) टनकपुर 16:25 बजे के स्थान पर 16:15 बजे पहुंचेगी। शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (24369) टनकपुर 16:25 बजे के स्थान पर 16:15 बजे पहुंचेगी। लालकुआं-बरेली सिटी सवारी गाड़ी (75302) बरेली सिटी 16:05 बजे के स्थान पर 16:00 बजे पहुंचेगी। लालकुआं- बरेली सिटी (55348) सवारी गाड़ी बरेली सिटी 9:45 बजे के स्थान पर 9:40 बजे पहुंचेगी। टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी (55372) टनकपुर से 7:20 बजे के स्थान पर 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी (55371) पीलीभीत से 7:15 बजे के स्थान पर 7:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी टनकपुर 9:05 बजे के स्थान पर 9:10 बजे पहुंचेगी। टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी (55378) टनकपुर से 17:30 बजे के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी पीलीभीत 19:25 बजे के स्थान पर 20:15 बजे पहुंचेगी। पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी (55377) पीलीभीत से 17:25 बजे के स्थान पर 18:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी टनकपुर 19:10 बजे के स्थान पर 17:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




यात्रीगण कृपया ध्यान दें : एक जुलाई से बदल रहा है ट्रेनों का समय



एक जुलाई से रामनगर-बांद्रा नए नंबर के साथ बनेगी सुपरफास्ट ट्रेन
हल्द्वानी। रेल प्रशासन ने एक जुलाई से रामनगर और मुंबई के बीच संचालित होने वाली साप्ताहिक ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19061-19062) को नए नंबर और सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। तीन अक्तूबर से 19061 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस का परिवर्तित नंबर 22975 और 25 अक्तूबर से 19062 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का परिवर्तित नंबर 22976 हो जाएगा। यह गाड़ी अब बांद्रा टर्मिनस से 5:25 बजे छूटकर दूसरे दिन 11 बजे रामनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार रामनगर से यह गाड़ी 16:30 बजे छूटकर दूसरे दिन 22:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।


31 दिसंबर तक चलेगी बरेली सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से बरेली सिटी-लालकुआं-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन (05309- 05310) के संचालन की अवधि 30 जून से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2019 कर दी है। बरेली सिटी-लालकुआं (05309) बरेली सिटी से 20:55 बजे प्रस्थान कर 21:23 बजे भोजीपुरा, 21:54 बजे बहेड़ी, 22:11 बजे किच्छा और 22:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। लालकुआं-बरेली सिटी (05310) लालकुआं से 20:40 बजे प्रस्थान कर 21:00 बजे किच्छा, 21:23 बजे बहेड़ी, 21:57 बजे भोजीपुरा और 22:50 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें