हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को दस अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में समूह ग की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। उक्त परीक्षा में 10 हजार 575 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दस परीक्षा केंद्रों में, द्वितीय पाली में अपराह्न 12 बजे से दोपहर दो बजे तक चार परीक्षा केंद्रों में और तृतीय पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे के बीच दस परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 4048, दूसरी पाली में 2023 और तीसरी पाली में 4504 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
आज 10 केंद्रों पर होगी समूह ग की लिखित परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से हो रही परीक्षा में बैठेंगे आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
ये हैं परीक्षा केंद्र
एमबी इंटर कालेज, खालसा नेशनल इंटर कालेज, श्री गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी इंटर कालेज, ललित आर्य महिला इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कुसुमखेड़ा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मुखानी, एचएन इंटर कालेज, क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।