फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशलन गेम्स: दो कमेटियां संभालेंगी खेलों का जिम्मा

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल गेम्स की तैयारियों के लिए राज्य सरकार ने दो कमेटियों का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति में मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। इसमें खेल मंत्री, वित्तमंत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में राज्य के विभागों के 19 सदस्य चुने गए हैं। कार्यकारी समिति में मुख्य सचिव को अध्यक्ष और ओलंपिक संघ के महासचिव को आयोजन सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

राज्य में 2021 में नेशनल गेम्स प्रस्तावित है। नेशनल गेम्स में खेलों के आयोजन और उनके संचालन के लिए सरकार ने दो कमेटियों को गठन किया है। सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग ने कमेटियों के गठन का आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पदेन अध्यक्ष, खेल मंत्री अरविंद पांडेय, वित्तमंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति में भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना विकास, प्रमुख सचिव, सचिव गृह, वित्त, पर्यटन, खेल, लोनिवि, शहरी विकास, उद्योग, चिकित्सा, ऊर्जा, पेयजल, वन, महासचिव भारतीय ओलंपिक संघ, महानिदेशक पुलिस , सूचना, कमांडेंट आईएमए, राष्ट्रीय खेल आयोजनों से संबंधित डीएम, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, प्रबंध निदेशक सिडकुल और खेल निदेशक सदस्य बनाए गए हैं।


नेशनल गेम्स : संचालन के लिए दो कमेटियों का गठन
समिति में मुख्यमंत्री अध्यक्ष, मुख्य सचिव को उपाध्यक्ष बनाया

कार्यकारी समिति
कार्यकारी समिति में मुख्य सचिव को कार्यकारी अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना को कार्यकारी उपाध्यक्ष, खेल सचिव को आयोजन महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव को आयोजन सचिव खेल निदेशक को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव, सचिव लोनिवि, वित्त, भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष, महानिदेशक सूचना, प्रबंध निदेशक सिडकुल, उपाध्यक्ष मसूरी, देहरादून विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरजीआईसीए को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें