हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत पश्चिमी खेड़ा की मतदाता सूची से दो सौ से अधिक मतदाताओं के नाम गायब हैं। पंचायत चुनाव से ऐन पहले वोटर लिस्ट से नाम गायब देख ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने एसडीएम विवेक राय से भेंट कर ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रह रहे कई जनप्रतिनिधियों के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने जानबूझ कर ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से गायब करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और सभी ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में खेड़ा के ग्राम प्रधान चंदन नेगी, बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रधान त्रिलोक सिंह नौला, गोविंद सिंह कार्की, रघुवर सिंह, गोपाल सिंह, भुवन बिष्ट, गणेश सिंह कार्की, जगदीश बिष्ट, पूरन कार्की, हरेंद्र राणा, हेम सुयाल, नितिन जोशी व दीवान सिंह आदि शामिल थे।
वोटर लिस्ट से दो सौ ग्रामीणों के नाम गायब
पश्चिमी खेड़ा के लोगों ने एसडीएम से की शिकायत