फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी के मुनोला लक्सर और पीसी पांडे बने बागेश्वर कालेज के प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन ने राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर तैनाती शुरू कर दी है। एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एमएस मुनोला को प्राचार्य पद पर पदोन्नति देते हुए राजकीय महाविद्यालय लक्सर के प्राचार्य पद पर तैनात किया है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद्र पांडे को पदोन्नत कर पीजी कॉलेज बागेश्वर के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

बागेश्वर महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. एससी पंत को शासन द्वारा चार माह पूर्व उच्चशिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक बनाए जाने के बाद से इस कालेज में प्राचार्य का पद रिक्त था। वहां प्राचार्य की तैनाती नहीं होने से कई समस्याएं पैदा हो रही थीं। इधर, दोनों महाविद्यालयों में प्राचार्यों की तैनाती के आदेश अपर सचिव डा. अहमद इकबाल की ओर से जारी किए गए हैं। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत ने बताया कि दोनों प्राचार्यों को सात दिनों के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरित प्राध्यापकों और प्राचार्यों को शासन के आदेश प्राप्त कराने के लिए संबंधित कालेजों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. मुनोला लक्सर और डॉ. पांडे बने बागेश्वर कॉलेज के प्राचार्य बने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें