फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबारियों ने डांठ पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पार्किंग बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर होटल कारोबारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कारोबारियों ने तल्लीताल डांठ पर धरना दिया। कारोबारी शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तल्लीताल डांठ पर एकत्र हुए और यहां धरने पर बैठ गए। कारोबारियों ने कहा कि नगर को पार्किंग की जरूरत है। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार किया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो नैनीताल का पर्यटन खत्म हो जाएगा। कारोबारियों ने कहा कि हम पर्यटन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कारोबारियों ने हाथ में काले झंडे लेकर पर्यटन बचाओ का संदेश दिया। शाम को ब्लैक आउट जारी रखने के साथ ही होटलों में काले झंडे लगाए रखे। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश साह, शुहेल सिद्दीकी, कमल जगाती, महेंद्र बिष्ट, गीता पांडे, प्रीति सिंह, शैलू साह, आलोक साह, वेद साह, विशाल खन्ना, घनश्याम बेलवाल, नेहा साह, कमल त्रिपाठी, अतुल साह, रमन जीत सिंह, अरुण साह, मनोज साह आदि थे।


होटल कारोबारियों ने डांठ पर दिया धरना
पार्किंग बनाने, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग, आज बैठक कर तय करेंगे रणनीति


होटल एसोसिएशन से मिलने को तैयार डीजीपी
एसोसिएशन के आलोक साह ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी से मिलने को समय मांगा गया था। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने दो जुलाई के बाद मिलने का समय दिया है। एसोसिएशन अध्यक्ष की विधायक संजीव आर्या से बात हुई है। एसोसिएशन प्रयास करेगी कि विधायक को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिला जाए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भी एसोसिएशन की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन



सभी पर्यटन कारोबारियों को लिया जाएगा साथ
आलोक साह ने बताया कि होटल एसोसिएशन व्यापार मंडल, टैक्सी एसोसिएशन, फोटोग्राफर, गाइड, नाव चालक आदि से बातचीत कर रही है। एसोसिएशन सभी को साथ लेकर नगर की समस्याओं को लेकर सुझाव तैयार कर रही है। यह सुझाव अधिकारियों के सामने रखकर निराकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें