फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित बच्ची की प्रेरणा के लिए कटवा दिए बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मिसेज इंडिया ग्लोब की सेकेंड रनर अप दीपिका पारेख महिला सशक्तीकरण के साथ ही कैंसर मरीजों के लिए काम करना चाहती है। बृहस्पतिवार को उन्होंने नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही। इससे पहले नैनीताल आगमन पर ताल चैनल की प्रबंध निदेशक ईशा साह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगा नगर जिले के छोटे से गांव लालगढ़ जाटान में जन्मी दीपिका का कहना है कि उनकी हमेशा से ही तमन्ना थी कि उनके सिर पर ताज सजे और यह सपना दुबई में रेडविंग प्रोडक्शन लिमिटेड एवं बिईंग सी प्रोडेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता में पूरा हुआ। दीपिका के मुताबिक 18 से 22 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें मिसेज इंडिया ग्लोब के सेकेंड रनर अप एवं मिसेज टेलेंट के खिताब से नवाजा गया। दीपिका ने बताया कि प्रतियोगिता में यूके, दुबई, इंडिया समेत कई देशों के 32 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दीपिका ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं को घूंघट में रहने के लिए बाध्य होना पड़ता है। वह समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करना चाहती हैं। दीपिका ने बताया कि उनकी ननद की 17 वर्षीय बेटी कैंसर से पीड़ित है, उसमें आत्मविश्वास जगाने के मकसद से उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए थे। दीपिका के मुताबिक उन्होंने उसे वचन दिया है कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, वह अपने बाल नहीं बढ़ाएंगी, जबकि राजस्थान में लंबे बालों की परंपरा है। दीपिका ने कहा कि वह कैंसर रोगियों के लिए भी कार्य करना चाहती हैं। वह लुगाई एम्पावरिंग वूमेन नाम से महिला सशक्तीकरण को लेकर एक संस्था की स्थापना करना चाहती हैं।
विज्ञापन

उधर, दीपिका की उपलब्धि पर नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने भी खुशी जाहिर की है। बता दें कि दीपिका के पति लेफ्टिनेंट कर्नल सुबोध वर्मा नैनीताल में ही ओआईसी लीगल के पद पर तैनात हैं। इस दौरान समाजसेवी मुन्नी तिवारी, ईशा साह, गीता साह आदि थे।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित बच्ची की प्रेरणा के लिए कटवा दिए बाल
दुबई में हुई मिसेज इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता की सेकेंड रनर अप दीपिका ने की प्रेसवार्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें