फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़, रामपुर और बरेली ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
नैनीताल में हॉकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ, जिमखाना क्लब के सहयोग एवं अमर उजाला प्रायोजित 97वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। इनमें प्रतापगढ़, रामपुर और बरेली की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच रोहिला टाइगर हॉकी क्लब रामपुर और डीएचए सुल्तानपुर की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच रामपुर ने 5-4 से जीत लिया। रामपुर से नदीम, समीर, अंकित, जुबैर, सुमित ने गोल दागे जबकि सुलतानपुर की ओर से हैरी, हिमांशु, मोहित, पुनित ने गोल किये। दूसरे मुकाबले में ऑफिशियल हॉकी क्लब बिजनौर और गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली की टीमें आमने-सामने थीं। एकतरफा मुकाबले में बरेली ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। विजयी टीम की ओर से सोनू ने दो जबकि फैज ने एक गोल किया। तीसरे मुकाबले में हॉकी क्लब मुरादाबाद और डीएचए प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने थी। इसमें प्रतापगढ़ ने 5-3 से जीत दर्ज की। विजयी टीम से अब्दुल हसन, अभिषेक पाल, भास्कर, रवि कुमार, प्रशांत जबकि पराजित टीम से आकाश, मो. अली, कुलदीप ने गोल दागा। प्रतियोगिता के रेफरी विनय चौधरी, महेश्वर नेगी, अमित कुमार, तकनीकि समिति में मंजुल प्रकाश सनवाल, अनिल रावत, दीपक साह जबकि तकनीकी कमेटी के मुख्य संयोजक अहमद सिद्दीकी थे।


प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली ने जीते मुकाबले
अमर उजाला प्रायोजित 97वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता


हॉकी प्रतियोगिता में आज
- प्रतियोगिता के आयोजक सचिव कैलाश सिंह बोरा ने बताया कि मंगलवार को पहला मुकाबला दोपहर दो बजे से गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली और हल्द्वानी इलेवन, दूसरा मुकाबला साढ़े तीन बजे से स्टेशन स्टार बाराबंकी बनाम टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर जबकि अंतिम मुकाबला शाम पौने पांच बजे से बाबू केदारनाथ हॉकी एकेडमी सुल्तानपुर बनाम यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें