फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार के नाम पर पुराने ही डाक्टरों का कांट्रेक्ट कर दिया रीन्यू

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू में पुराने डॉक्टरों के ही कांट्रेक्ट रीन्यू कर दिए गए। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर मिलाकर 35 डॉक्टरों की जरूरत है, तीन असिस्टेंट प्रोफेसर ही अलग-अलग विभागों के लिए मिले।
विज्ञापन

सात जून को देहरादून में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार होने थे। कुल 16 डॉक्टरों ने ज्वाइन किया। खास बात यह रही कि ऑर्थोपेडिक में एक, गायनी में एक, पैथोलॉजी में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया। जबकि पांच से छह वर्षों से विभिन्न पदों पर संविदा के तहत पूर्व से कार्यरत 13 डॉक्टरों के ही कांट्रेक्ट रीन्यू करा दिए गए, जबकि ईएनटी में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर को पदोन्नत कर एसोसिएट प्रोफेसर बना दिया गया। जीएमसी की ओर से लगातार भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जा रहा है। इसके बावजूद उसको डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि पुराने ही डॉक्टरों के कांट्रेक्ट रीन्यू कराए गए हैं। एमसीआई के मानक और फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही दोबारा विज्ञापन निकाला जाएगा।


नाम का इंटरव्यू, पुराने डॉक्टरों का ही कांट्रेक्ट रीन्यू
मेडिकल कॉलेज : 35 की जरूरत मिले हैं महज तीन डॉक्टर

इन विभागों में है जरूरत
प्रोफेसर - बायोकेमिस्ट्री, साइकेट्री।
एसोसिएट प्रोफेसर - फोरेंसिक मेडिसिन, त्वचा (स्किन), रेडियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन।
असिस्टेंट प्रोफेसर - एनस्थीसिया 04, कम्यूनिटी मेडिसिन 02, फोरेंसिक मेडिसिन 01, जनरल मेडिसिन 05, जनरल सर्जरी 03, माइक्रोबायोलॉजी 01, स्त्री एवं प्रसूति 03, ऑर्थोपेडिक 02, पैथोलॉजी 02, फार्माकोलॉजी 01, फिजियोलॉजी 01, साइकेट्री 01, रेडियोथैरेपी 01, टीबी एवं चेस्ट 01, ऑप्थमोलॉजी 01।
विज्ञापन

सीनियर रेजीडेंट - 28 की जरूरत विभिन्न विभागों में।

कम्यूनिटी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कम्यूनिटी मेडिसिन ने दो दिन पहले त्यागपत्र दे दिया। प्राचार्य ने उनका त्यागपत्र चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. अमनदीप कौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर संविदा पर कार्यरत थीं। तीन माह पूर्व उनको नियमित किया गया था। शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि डॉ. कौर एम्स जा रही हैं इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। कॉलेज में पहले से ही फैकल्टी की कमी है। डॉ. कौर के जाने से कम्यूनिटी मेडिसिन मेें भी एक असिस्टेंट प्रोफेसर और कम हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें