हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 10 जून से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं चार जुलाई तक चलेंगी। प्रदेश के 54 परीक्षा केंद्रों पर करीब 80 कार्यक्रमों की वार्षिक परीक्षा में कुल 54300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून प्रदेश का सबसे अधिक परीक्षार्थियों वाला केंद्र है। इस केंद्र में 4700 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि नई टिहरी पीजी कॉलेज नई टिहरी, डीडी कालेज गढ़ीकैंट देहरादून और एसएमआर डिग्री कॉलेज साहिया, चकराता नए परीक्षा केंद्र होंगे। प्रो. पंत ने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए परीक्षार्थी विवि के परीक्षा केंद्र या कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
यूओयू की वार्षिक परीक्षाएं आज से
राज्य के 54 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं