हल्द्वानी। रविवार को अवकाश के दिन बिना किसी पूर्व सूचना के एक से लेकर दो घंटे तक बिजली कटौती की गई। उमस और गर्मी में पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। लो वोल्टेज भी परेशानी का सबब बन रहा है।
रविवार की सुबह दस बजे से बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी। राजपुरा में केबल ठीक करने को लेकर दो घंटे से अधिक बिजली गुल रही। काठगोदाम और तिकोनिया में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नैनी विहार, मानपुर पश्चिम, प्रीतमपुरी, पाठक कॉलोनी, जीतपुर नेगी, मुखानी, पीलीकोठी, भट्ट कॉलोनी, शिव पार्वती विहार क्षेत्रों में भी एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। काठगोदाम, मुखानी, पीलीकोठी और तिकोनिया में लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली आने-जाने का सिलसिला सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलता रहा। ईई नगर डीके जोशी और ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि आंधी और ओलावृष्टि के बाद बिजली व्यवस्था वैकल्पिक तौर पर सुचारु की गई थी। रविवार को पोल लगाकर बिजली व्यवस्था ठीक करने के चलते शटडाउन लिया गया।
बिना सूचना के कटी बिजली, उमस में लोग हुए परेशान
5000 से अधिक उपभोक्ता हुए परेशान