हल्द्वानी। कुमाऊं के जंगलों में तीन स्थानों पर आग लग गई। आग से पांच हेक्टेयर जंगल जल गया। सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कुमाऊं में रविवार को अल्मोड़ा के सल्ला वन पंचायत, बागेश्वर के उखलेक, पिथौरागढ़ के जंगल में आग धधकी। आग से पांच हेक्टेयर जंगल जल गया। कुमाऊं में इस फायर सीजन में आग की 1120 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे 36.67 लाख रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
कुमाऊं में तीन स्थानों पर धधके जंगल