फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से सुधरेगी गुलाब घाटी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुलाब घाटी के पास हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए एनएच गौला तल से लेकर सड़क तक आरसीसी दीवार बनाएगा। केंद्र से इसके लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। बारिश नहीं हुई तो 10 दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं को हल्द्वानी शहर से जोड़ने का एकमात्र रास्ता गुलाबघाटी से होकर जाता है। कई वर्षों से गुलाबघाटी के पास भूस्खलन हो रहा है। इस कारण यह सड़क दो लेन से सिंगल लेन में तब्दील हो गई है। यह सड़क कभी भी गौला में समा सकती है। इसे देखते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में एनएच ने प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में सड़क पर आरसीसी पुल बनाने, गौला नदी से आरसीसी दीवार बनाने, पहाड़ को काटकर टनल बनाना शामिल था।
केंद्र ने गौला से आरसीसी दीवार बनाने के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। एनएच के अधीक्षण अभियंता डीएस नबियाल ने बताया कि इसके लिए टेंडर खुल गए हैं। बारिश नहीं हुई तो 10 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुलाबघाटी बैंड से 30 मीटर चौड़ी और नदी तल से सड़क तक आरसीसी दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन



दो करोड़ से सुधरेगी गुलाब घाटी की सड़क
गौला नदी तल से लेकर सड़क तक बनेगी आरसीसी दीवार


दो करोड़ से सुधरेगी एनएच 87 की सुरक्षा दीवार
दो करोड़ की लागत से एनएच 87 काठगोदाम से लेकर नैनीताल तक सड़क की सुरक्षा दीवार सुधारी जाएगी। केंद्र से इसके लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। ये दीवार उन क्षेत्रों में बनेगी, जहां दीवार टूट चुकी है। एनएच के अधीक्षण अभियंता डीएस नबियाल ने बताया कि सुरक्षा दीवार के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर करा दिए गए हैं। काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें