फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि : चौथे की जगह छठे सेमेस्टर का बांट दिया पेपर

विज्ञापन
question paper - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शनिवार को बीएससी फॉरेस्ट्री के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में छठे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र बंटवा दिया गया। इससे परिसर सहित विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। गलत प्रश्नपत्र बंटने की खबर मिलते ही परीक्षा कंट्रोल रूम ने चौथे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र भिजवाया। इस कारण परीक्षा करीब 40 मिनट देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन

फॉरेस्ट्री विषय कुमाऊं विवि के डीएसबी और एसएसजे परिसर में संचालित होता है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे से छह बजे की पाली में बीएससी फॉरेस्ट्री चौथे सेमेस्टर की परीक्षा थी। सूत्रों की मानें तो डीएसबी परिसर परीक्षा नियंत्रण कक्ष की ओर फॉरेस्ट्री चौथे सेमेस्टर के सील बंद प्रश्नपत्र के पैकेट से प्रश्नपत्र निकाल कर विद्यार्थियों को बांट दिए गए। पेपर चौथे की बजाए छठे सेमेस्टर का होने पर विद्यार्थियों ने इसकी सूचना कक्ष निरीक्षकों को दी। गलत पेपर बंटने की सूचना मिलते ही परिसर प्रशासन ने उक्त प्रश्नपत्र के पैकेट से मिलान कराया तो चौथे सेमेस्टर के पैकेट में छठे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र मिलने की बात स्पष्ट हुई। परिसर प्रशासन ने इस बात की सूचना विवि परीक्षा कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद परीक्षा कंट्रोल रूम ने फॉरेस्ट्री चौथे सेमेस्टर का पेपर डीएसबी भिजवायाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत का कहना है कि प्रेस की ओर से यह गलती हुई है। प्रश्न पत्र गोपनीय और संवेदनशील विषय होने कारण प्रेस से परीक्षा केंद्रों के अनुसार सीलबंद हो कर आते हैं। प्रो. पंत ने बताया गलती को सुधारते हुए तुरंत सही प्रश्नपत्र डीएसबी में उपलब्ध करा दिया गया था।
विज्ञापन


चौथे की जगह छठे सेमेस्टर का बांट दिया पेपर
डीएसबी परिसर में बीएसएसी फॉरेस्ट्री का पेपर गलत खुलने से 40 मिनट देर से शुरू हुई परीक्षा
कुमाऊं विश्वविद्यालय का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें