हल्द्वानी। मौसम तीन दिन बार फिर करवट बदलेगा और आंधी, ओलावृष्टि एवं बारिश से राहत मिलेगी। वहीं, बृहस्पतिवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे आंधी, ओलावृष्टि के साथ ही झमाझम बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली थी मगर मौसम अधिक गर्म नहीं था। साथ ही हवा ने राहत दी। बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दस से बारह जून तक आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
दस जून से फिर बिगड़ेगा मौसम
आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना
चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, मिली राहत