फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पोल जमींदोज, तीन ट्रांसफार्मर हुए डैमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आंधी, ओलावृष्टि एवं बारिश से बिजली विभाग के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 40 पोल एचटी और एलटी लाइन के जमींदोज हो गए, जबकि तीन ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए। 24 घंटे बाद भी विभाग कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे शहरी, ग्रामीण और लालकुआं क्षेत्र अंधेरे में डूब गया था। आधी रात को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई थी। गौलापार क्षेत्र में कालीचौड़, दानीबंगर और ट्यूबवेल फीडर 24 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो पाए। यहां 15 पोल एलटी और तीन पोल एचटी के टूट गए। तीन किलोमीटर एचटी और एलटी लाइन के तार टूटकर गिरे, जबकि तीन ट्रांसफार्मर नवाबी रोड, मंडी और रामपुर रोड पर डैमेज हो गए। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी का कहना है कि लगभग छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में रामबाग, जजफार्म, गोरापड़ाव, फतेहपुर और लामाचौड़ में 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। यहां एचटी के 7 और एलटी के 15 पोल टूट गए। साथ ही चार से पांच किमी की एचटी और एलटी लाइनें टूट गई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

40 पोल जमींदोज, तीन ट्रांसफार्मर हुए डैमेज
बिजली विभाग को हुआ 15 लाख रुपये का नुकसान
गौलापार, रामबाग, फतेहपुर, लामाचौड़ में 24 घंटे बाद भी नहीं सामान्य हुई बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो

कालाढूंगी क्षेत्र में 20 घंटे गुल रही बिजली
कालाढूंगी (नैनीताल)। आंधी-बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात निहाल नदी के जंगल में कंजू का पेड़ कमलुवागांजा से आ रही हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर गया। कई स्थानों पर टहनियां भी बिजली लाइन पर गिर गईं। इससे बिजली लाइन टूट गई। इस कारण कालाढूंगी सब स्टेशन से जुडे़ सभी क्षेत्रों में करीब 20 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कर्मी शुक्रवार सुबह से पेट्रोलिंग कर पोल की चेकिंग करते रहे। शाम करीब 6:30 बजे लाइन साफ होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। इसके बाद भी कई बार ट्रिपिंग के कारण बिजली की आंखमिचौली जारी रही। ब्यूरो
विज्ञापन



घंटों शटडाउन लेकर कराते हैं लॉपिंग-चॉपिंग
हल्द्वानी। मरम्मत के नाम पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों का शटडाउन लेकर लॉपिंग-चॉपिंग कराई जाती है। सवाल यह उठता है कि लॉपिंग-चॉपिंग आखिर कैसे कराई जाती है कि आंधी के समय बिजली के तार टूटते हैं और पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिर जाती हैं।

अग्निशमन विभाग में 24 घंटे से बिजली गुल
हल्द्वानी। अग्निशमन अधिकारी जगदीश मेहरा ने बताया कि आंधी-बारिश के बाद बृहस्पतिवार रात से बिजली गुल है। इस मामले में एसडीओ सहित पांच लोगों को कॉल की गई, लेकिन 24 घंटे बाद बिजली में सुधार नहीं आया है। ओवरहेड टैंक में पानी भी कम हो गया है। बिजली विभाग के कार्यालय वाला नंबर नहीं उठ रहा है। आवश्यक सेवाओं को बहाल करने पर बिजली विभाग को ध्यान देना चाहिए।

बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग
हल्द्वानी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में ज्ञापन देकर शीशमहल में बदहाल विद्युत आपूर्ति सुधारने की मांग की। शीशमहल क्षेत्र को हल्द्वानी से जोड़ने की भी मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में किशोर बल्यूटिया, धर्मेंद्र नेगी, महेश कुमार, राजेश, राजकुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें