फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू: राज्य के 54 केंद्रों पर 54 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 10 जून से शुरू हो रही हैं। यह चार जुलाई तक चलेंगी। राज्य के कुल 54 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इस बार 54 हजार 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून विश्वविद्यालय का सर्वाधिक संख्या वाला परीक्षा केंद्र है। जहां 4700 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षाओं में किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक भेजे गये हैं। त्रिस्तरीय उड़नदस्ते की टीमें भी बनाई गई हैं। प्रो. पंत ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी यदि किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन



यूओयू : राज्य के 54 केंद्रों पर 54 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान
10 जून से चार जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं


प्रवेशपत्र पर ही परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि अंकित
हल्द्वानी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि के साथ ही समय भी अंकित किया गया है। प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं। परीक्षार्थी अपना नामांकन संख्या डालकर कर प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


पहली बार बने परीक्षा केंद्र
हल्द्वानी। यूओयू ने इस बार पीजी कॉलेज नई टिहरी, डीडी कॉलेज गढ़ी कै ंट देहरादून और एसएमआर डिग्री कॉलेज सहिया चकराता को नया परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें