फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन का ब्लैक आउट वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होटल एसोसिएशन की बृहस्पतिवार शाम प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ब्लैक आउट को वापस ले लिया गया। इससे पहले दिन में एसोसिएशन ने शाम छह से नौ बजे तक होटलों में बिजली बंद रखकर ब्लैक आउट करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे डीएम विनोद कुमार सुमन एवं एसएसपी सुनील कुमार मीणा के साथ होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक डीएम आवास पर हुई। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि होटलों में पार्किंग खाली होने के बावजूद वाहनों को नगर में नहीं आने दिया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जिन होटलों में पार्किंग है, उनके वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। जिन वाहनों को रोका जा रहा है, उनमें आने वाले पर्यटकों को शटल सेवा से नगर में लाया जा रहा है। होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने एसोसिएशन की काफी मांगें मान ली हैं। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से ब्लैक आउट का फैसला वापस ले लिया है। डीएम ने बताया कि जिन होटलों में पार्किंग की उचित व्यवस्था है उनके गेस्ट को वाहन नगर तक लाने की अनुमति होगी। पार्किंग नहीं होने की दशा में पर्यटकों को शटल सेवा से लाया जाएगा। रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहन पार्क करने की जगह है। वहां और बेहतर व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि होटल एसोसिएशन के साथ पूर्व में जो सहमति बनी थी उस पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा। इससे पहले होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने प्रशासन की कार्रवाई को साजिश बताते हुए होटल बंद करने समेत ब्लैक आउट की चेतावनी दी थी।


होटल एसोसिएशन का ब्लैक आउट वापस
अधिकारियों के साथ बैठक के बाद माने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो

यह निर्णय लिए गए
- पार्किंग वाले होटलों के मेहमानों को नगर से बाहर नहीं रोका जाएगा।
- एसोसिएशन रूसी बाईपास पर होटल बुक कराने की व्यवस्था कर सकता है।
- रूसी बाईपास से होटल बुक कराने के बाद पर्यटक अपने वाहन से नगर में आ सकते हैं।
- जिन होटलों में पार्किंग नहीं है, उनके गेस्ट को चालक नगर में छोड़कर वापस रूसी बाईपास चला जाएगा, इस अवधि में चालकों के दस्तावेज पुलिस के पास जमा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेकब्रिज चुंगी को हनुमानगढ़ी के पास लाया जाएगा, ताकि रूसी बाईपास पर वाहन खड़ा करने वालों को टोल टैक्स न देना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें