चंबल नदी में पहुंचे घड़ियाल शिशु
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मंगलवार को गौला बैराज का जलस्तर और गिर गया है। रविवार को हुई 16 एमएम बारिश के बावजूद गौला का जलस्तर नहीं बढ़ा। मंगलवार को गौला का जलस्तर 60 क्यूसेक रिकार्ड किया गया जबकि 2018 में आज के दिन गौला का जलस्तर 65 क्यूसेक था। बारिश नहीं होने से गौला के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। नौ दिन में गौला के जलस्तर में 18 क्यूसेक की गिरावट दर्ज की गई है।
गौला बैराज के गिरते जलस्तर की वजह से इलाके में पेयजल के साथ ही सिंचाई संकट गहरा गया है। गौला से सिंचाई के लिए मात्र 32 क्यूसेक पानी बचा है। यह पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गौला बैराज प्रभारी सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि चार जून को गौला का जलस्तर 60 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। तीन जून को गौला में 62 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया। 26 मई को गौला का जलस्तर 78 क्यूसेक था जो नौ दिन बाद घटकर 60 क्यूसेक रह गया। उन्होंने बताया कि रविवार को गौला बैराज में 16 मिमी बारिश रिकार्ड की गई लेकिन गौला के जलस्तर में नाममात्र भी वृद्धि नहीं हुई।
बारिश हुई पर नहीं बढ़ा गौला का जलस्तर
60 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया मंगलवार को