फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा में गई बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज डिपो से चारधाम यात्रा के लिए दो बसें मांगी गई हैं, इनमें से एक बस शनिवार को ऋषिकेश भेज दी गई। इससे डिपो में बसों की कमी होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस कारण मानिला के यात्रियों को प्राइवेट बस से जाना पड़ा। रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3161) रोजाना दोपहर दो बजे मानिला जिला अल्मोड़ा जाती थी, लेकिन शनिवार को इसे चार धाम यात्रा के लिए भेज दिया गया। डिपो में दूसरी बस न होने के कारण मानिला की रोडवेज सेवा स्थगित कर दी गई, लेकिन यात्री इस बदलाव से बेखबर रहे। काफी देर तक बस न मिलने पर लोग रोडवेज के एआरएम ऑफिस में पहुंचे तो एआरएम मोहन राम आर्या ने बस की कमी बताई। लोगों ने सरकार, रोडवेज प्रबंधन से डिपो में बस बेड़ा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा में गई बस, यात्री परेशान
मानिला के लिए दोपहर में नहीं मिली बस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें