भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ विकासखंड के दो उद्योगपति उरेडा परियोजना के तहत पिरूल से बिजली बनाएंगे। इन संयंत्रों की क्षमता 25 किलोवाट, लागत 25 लाख रुपये होगी। यह उद्यमी ऊर्जा निगम को बिजली बेच सकेंगे। शासन स्तर से इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिल चुकी है। उरेडा विभाग से प्लांट लगाने की स्वीकृति पत्र मिलने के बाद आवेदकों को प्लांट लगाने की अनुमति दे दी जाएगी। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि जिले में रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान के राजीव पाठक और सतोली के खष्टी सुयाल को यह प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है। इसमें पिरुल को इकट्ठा कर मशीनों के माध्यम से बिजली बनाई जाएगी। उरेडा परियोजना अधिकारी संदीप भट्ट ने बताया कि इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार से 15 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी और 10 लाख रुपये आवेदक लगाएंगे।
पिरूल से बनेगी 25 किलोवाट बिजली
रामगढ़ विकासखंड में लगेंगे दो दो पिरूल प्लांट