हल्द्वानी। सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के तो कई दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही नजर आती है। बृहस्पतिवार को जारी हुए उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में नैनीताल जिले के सिर्फ 19 बच्चे ही मेरिट लिस्ट में स्थान पा सके, जबकि इंटरमीडिएट में तो सिर्फ पांच बच्चे ही टॉप 25 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो पाए, जबकि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में प्रदेश के 319 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसके पीछे शिक्षकों की कमी को भी एक वजह माना जा रहा है।
नैनीताल जिले के कुल 22620 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा दी थी। इनमें से 17979 छात्र-छात्राएं पास हुए, जबकि 4641 को निराशा हाथ लगी है। इन सबके बीच हाईस्कूल में 14 तो इंटरमीडिएट में पांच बच्चे बोर्ड की मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए, जबकि प्रदेश से हाईस्कूल में 219 बच्चे तो इंटरमीडिएट में 100 बच्चे मेरिट लिस्ट में हैं।
दावे बेशुमार, ये रिजल्ट देख लो सरकार
नैनीताल जिले के सिर्फ 19 बच्चों ही पा सके मेरिट में स्थान
इंटर में पांच ही छू रहे टॉप 25 का आंकड़ा
नवीन जोशी
नैनीताल जिला इंटरमीडिएट
पंजीकृत परीक्षा दी पास हुए
4921 4820 3651
5790 5719 4801
कुल 10714 10539 8452
हाईस्कूल
पंजीकृत परीक्षा दी पास हुए
5962 5839 4142
6329 6242 5385
कुल 12291 12081 9527
मेरिट में स्थान पाने वाले हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं
तनिषा छिम्वाल एमपी हिंदू आईसी रामनगर, भूपेश जोशी हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, अक्षत सिंह बिष्ट हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, कमल सिंह इंटर कॉलेज दौलतपुर हल्द्वानी, दीपेश सिंह नेगी हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, प्रियंका बिष्ट आईसी पटवाडांगर, दिव्या जोशी एचएसएस घोड़ानाला बिंदुखत्ता, प्रवीन कुमार बीएसएस विद्यालय नैनीताल, नुसरत अंसारी एमपी हिंदू आईसी रामनगर, नित्या पांडे हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़, तुषार बिष्ट एसएडी जीआईसी पटवाडांगर, गौरव तिवारी हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, भावना पाठक, वुडलैंड एसएस स्कूल हल्द्वानी, शिवम कुमार बालसंसार आईसी काठगोदाम।
इंटरमीडिएट
मोहित नेगी इंटर कॉलेज कानिया रामनगर (नैनीताल), भाषा पाठक, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर, कविता आर्या वुडलैंड्स एसएस स्कूल हल्द्वानी, पंकज जोशी पीएसएमएसआईसी कुंवरपुर नैनीताल, मानसी बिष्ट हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी।
मुस्लिम छात्रा ने भी दर्ज कराई उपस्थिति
मेरिट लिस्ट में जिले से मुस्लिम छात्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर की छात्रा नुसरत अंसारी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 470 अंक (94.00 फीसदी) पाए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में मुस्लिम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शून्य रही।
जिले में शिक्षकों की स्थिति
स्वीकृत पद 2620
कुल तैनाती 2183
रिक्त पद 437