नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली गई 95वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट प्रतियोगिता साइन स्टार सोनीपत ने जीत ली। उसने फाइलन में एवीसीसी दिल्ली को करारी शिकस्त दी।
टॉस जीत कर एवीसीसी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पूरी टीम अंतिम ओवर की दो गेंद शेष रहते 124 रनों पर सिमट गई। जवाब में साइन स्टार सोनीपत की टीम ने 12.3 ओवरों में ही तीन विकेट के नुकसान पर 124 रनों का लक्ष्य पा लिया। साइन स्टार सोनीपत के गेंदबाज हर्षित मैन ऑफ द मैच, वहीं के अंकित डबास मैन ऑफ द टूर्नामेंट, वीरेंद्र दहिया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिवम गुप्ता बेस्ट विकेट कीपर, एवीसीसी दिल्ली के दिवाकर बेस्ट बॉलर, अली जान बेस्ट फील्डर चुने गए। पूर्व सांसद बलराज पासी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, भूपाल कार्की, दीपक साह, देवेंद्र बिष्ट, रवि प्रकाश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, शेर सिंह कड़ाकोटी, प्रेम सिंह रावत आदि थे।
दिल्ली को चित कर सोनीपत बना चैंपियन
95वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट प्रतियोगिता