फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में हाथी की मौत, सड़ चुका था शव

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाईगर रिजर्व (सीटीआर) की कालागढ़ रेंज के नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हाथी की मौत हो गई। माहभर पुराना शव सड़ने के कारण कंकाल जैसा बचा था। पोस्टमार्टम के बाद शव के अवशेष मौके पर ही दफना दिए गए।
विज्ञापन

सीटीआर की कालागढ़ रेंज में शनिवार सुबह वन कर्मी गश्त कर रहे थे। जब वह खडपानी चौकी के पास बड़ा स्रोत के कक्ष संख्या आठ, नौ स्थित नाले में पहुंचे तो हाथी का कंकालनुमा शव दिखाई दिया। वनकर्मियों ने आला अधिकारियों को तत्काल सूचित किया। सूचना मिलते ही निदेशक राहुल, उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी, अमित वर्मा, वार्डन शिवराज चंद, पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. विमल राज आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हाथी की मौत का कारण जानने के लिए जांच की। मौके से कई सबूत जुटाए। शव सड़ने के कारण उसके लिंग का पता नहीं चल सका। वनाधिकारियों ने करीब एक माह पहले पहाड़ी से गिर कर उसकी मृत्यु होने की आशंका जताई।
विज्ञापन



कालागढ़ में मिला हाथी का कंकालनुमा शव
कालागढ़ रेंज में पहुंचा अधिकारियों का काफिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें