हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ट्रेन से कटकर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर कोई भी पहचान नहीं पाया।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि रेलवे क्रासिंग मोटा हल्दू के पास ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया कि करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। बताया कि उसकी जेब से ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भेज दिया है।