चोरगलिया (नैनीताल)। गौलापार के गांव देवपुर दौलतपुर में नहर के पास करीब 46 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर पाया।
चोरगलिया थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस को मृतक के कपड़ों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। बताया कि मृतक की उम्र करीब 46 साल होगी। ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी सही से जानकारी नहीं दे पाया। थानाध्यक्ष के अनुसार कुछ ग्रामीण कह रहे थे कि वह चक्की के पाट बनाने का काम करता था और खुद को अल्मोड़ा निवासी ठाकुर दास बताता था, वहीं अन्य ग्रामीण कह रहे थे कि वह खुद को अमर सिंह बताता था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई भी मृतक का सही नाम पता नहीं बता पाया। फिलहाल पंचनामा भरकर शव को मोचरी रखा जाएगा।