फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी के लिए दौड़ेंगे रथ

विज्ञापन
वीवीपीएटी - फोटो : self
विज्ञापन
नैनीताल। चुनाव आयोग 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रयोग की जाने वाली वीवीपैट मशीन की जानकारी जनता तक पहुंचाने जा रहा है। आयोग मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन की जानकारी को लेकर एक से 28 जनवरी तक विधानसभा वार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले की सभी छह विधानसभाओं में ये अभियान चलाया जाएगा। बताया कि अभियान में जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन के विषय में जानकारी दी जाएगी। बताया कि जानकारी देने को लेकर हर विधानसभा में दो-दो रथ चलाए जाएंगे। वहीं विधानसभाओं में अभियान के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे जिनका प्रशिक्षण 17 दिसंबर को होना है और इसके बाद वे वीडीओ, बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। एडीईओ त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान वीवीपैट की सेटिंग कोई अधिकारी नहीं बल्कि ईसीआईएल से आए इंजीनियरों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन



ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी के लिए दौड़ेंगे रथ
एक से 28 जनवरी तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
जिले की हर विधानसभा में दो-दो रथ चलाए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें