बाजपुर में चकरपुर आलापुर मार्ग पर भूमिगत पुल (अंडरपास) का निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर अशोक कांबोज, करतार सिंह, रमेश पाल, देवेंद्र बोरा, नन्हे, अमरजीत सिंह, गंगाशरण, प्रभुदयाल आदि बैठे। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। बता दें कि जुलाई 2014 में काशीपुर-लालकुआं रेल मार्ग के बीच स्थित गेट नंबर 20 ग्राम चकरपुर को जाने वाले मार्ग को दोनों ओर से खोदकर पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। जिससे ग्रामसभा चकरपुर सहित कई गांवों के लोग प्रभावित हैं।