संकुल खेलकूद में बरहैनी की टीम अव्वल
बाजपुर। संकुल स्तरीय खेलकूद की खो खो में बरहैनी स्कूल की टीम अव्वल रही। शुक्रवार को राजकीय आदर्श कन्या उ.मा. विद्यालय बरहैनी में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ हवलदार प्रसाद, संयोजक केके शर्मा, प्रधानाचार्य छाया भट्ट ने किया। 100 और 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय और फरदीन तृतीय रहे। गोला फेंक में हरदेव सिंह प्रथम, गोविंद सिंह द्वितीय, प्रदीप कुमार तृतीय रहे जबकि बालिका वर्ग 100 मीटर में जसकिरन कौर प्रथम, गुलनूर द्वितीय आशु तृतीय रहीं। गोला फेंक में प्रीति प्रथम, पिंकी द्वितीय, शोभा तृतीय, खो खो प्रतियोगिता में बरहैनी टीम प्रथम, हरिपुरा हरसान टीम द्वितीय रही। वहां ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी, एबीईओ प्रेमा बिष्ट, बीएस बिष्ट, महेश रावत, विभा वैश्य, बीआर आर्य, रश्मि रौतेला, सुरेश भट्ट, इमरान खान, तारा दत्त जोशी आदि थे।