बाजपुर के चकरपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो खो में बालक और बालिका वर्ग में जनजाति प्राथमिक विद्यालय अजीमुल्ला भूड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन बन्नाखेड़ा प्रथम, अरुण बैंतखेड़ी द्वितीय, बालिका वर्ग में विनीता अजीमुल्ला भूड़ी प्रथम, मुस्कान महेशपुरा द्वितीय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चकरपुर प्रथम, बरहैनी द्वितीय, मानचित्र में प्रावि बाजपुर प्रथम, मुंडिया कला द्वितीय रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी, उपशिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। वहां पर सत्यपाल सिंह, महेश रावत, डोरी लाल, विद्या लोहनी, इमरान खान, पंकज रस्तोगी, रंजीत कौर, सुधा शिव हरे गुप्ता, सुनीता शर्मा, पवन राणा आदि थे।