बाजपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास विभाग की ओर से 691 कुपोषित ओर 93 अतिकुपोषित बच्चों को ऊर्जा पोषाहार वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को गांव बरहैनी नई सड़क, गांव नमूना, गांव भटपुरी, पहाड़पुर, बरहैनी नंगला, नरखेड़ा, किशनपुर, गांधीनगर आदि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पोषाहार बांटा। सुपरवाइजर इंदिरा बर्गली, सुनीता गर्ब्याल, रमा रावत, गीता जोशी, प्रेमलता गुंज्याल, संतोष देवी, लक्ष्मी तुराहा, बीरो, मनजीत कौर आदि थे।